शीघ्रपतन की समस्या: कारण, समाधान और विशेषज्ञ की सलाह
शीघ्रपतन क्या है? शीघ्रपतन (Premature Ejaculation) एक सामान्य यौन समस्या है जिसमें पुरुष संभोग के दौरान अपेक्षित समय से पहले ही वीर्य स्खलित कर देते हैं। यह समस्या न केवल व्यक्ति के आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकती है बल्कि यौन संबंधों पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। सामान्यतः, यदि वीर्य स्खलन संभोग शुरू होने के 1-2 मिनट के भीतर हो जाता है और इसे नियंत्रित करना मुश्किल हो, तो इसे शीघ्रपतन (Premature Ejaculation ) माना जाता है। शीघ्रपतन किस वजह से होता है? शीघ्रपतन के कारण शारीरिक और मानसिक दोनों हो सकते हैं। शारीरिक कारण : हार्मोनल असंतुलन : टेस्टोस्टेरोन या अन्य हार्मोन का असंतुलन शीघ्रपतन का कारण बन सकता है। न्यूरोलॉजिकल समस्याएं : नसों में कमजोरी या संक्रमण के कारण वीर्य स्खलन पर नियंत्रण में समस्या हो सकती है। शारीरिक कमजोरी : अत्यधिक थकावट, अनियमित खानपान, या खराब जीवनशैली। इरेक्टाइल डिसफंक्शन : यदि पुरुष को इरेक्शन बनाए रखने में कठिनाई होती है, तो वे शीघ्र स्खलित हो सकते हैं। मानसिक कारण : तनाव और ...